नालंदा में भी दो गुटों में झड़प, आगजनी और पथराव, धारा 144 लगाई

Bihar: नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र के गगन दीवान के पास दो गुटों में झड़प हो गई। पथराव और वाहनों में आगजनी भी हुई। पुलिस व प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के गगन दीवान के समीप शुक्रवार को रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प की घटना घटी है। मौके  पर आगजनी व गोलाबारी से लोगबाग दहशत में आ गए। इस हिंसक झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस हिंसक झड़प के दौरान आगजनी की घटना में बस और छोटे और बड़े वाहनों को जला दिए गए। साथ ही उपद्रवियों ने कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की है।

घटना के तत्काल बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को कंट्रोल करने में जुटे हैं।  भीड़ को वहां से तितर बितर किया गया। शहर में एहतियातन पैट्रोलिंग की विशेष व्यवस्था कराई गई है। आसपास के थानाध्यक्षों को भी जिला मुख्यालय बुला लिया गया है।

घटना के पीछे के कारणों की पूरी जांच कराए जाने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही है। इस दौरान पूरे बिहारशरीफ में धारा 144 लगा दी गई है।

इससे पहले बिहार के सासाराम में भी हिंसा और आगजनी की घटना के बाद धारा 144 लगा दी गई। सासाराम में झगड़े के बाद पत्थरबाजी की खबर के बाद झड़प वाले इलाके में धारा 144 लगा दी गई। जानकारी के अनुसार सासाराम में दो पक्षों के बीच पथराव और फिर आगजनी की घटना हुई। दोनों पक्षों के बीच पत्थर चले। इसी बीच भारी पुलिसफोर्स वहां तैनात कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सासाराम में भी शोभायात्रा के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद आज एक इलाके में हिंसा, आगजनी के बाद झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगाई गई। सासाराम मे उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया।

News Source Link:

Related Articles

Back to top button