चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने किया चंद्रयान-3 के लैंडर का स्वागत

New Delhi: 23 अगस्त की शाम 6 बजे होने वाली सॉफ्ट लैंडिंग से पहले चंद्रयान-3 का स्वागत किया गया है. चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चांद की कक्षा में चंद्रयान-3 का स्वागत किया है और दोनों के बीच संपर्क हुआ है. इसरो के चंद्रयान-3 मिशन की सॉफ्ट लैंडिंग में अब 48 घंटे का वक्त बचा है, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हैं.

सोमवार को चंद्रयान-3 द्वारा इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी दी गई. इसमें बताया गया है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया. दोनों के बीच द्विपक्षीय संपर्क स्थापित किया गया है. MOX के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए कई रूट हैं. लैंडिंग का लाइव इवेंट शाम 5.20 बजे शुरू हो जाएगा.

साल 2019 में भारत ने अपना मिशन चंद्रयान-2 लॉन्च किया था, ये आखिरी मोड़ तक सही गया था लेकिन सॉफ्ट लैंडिंग में गड़बड़ी हो गई थी. चंद्रयान-2 क्रैश हुआ था, लेकिन इसने अपना काम किया था. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर पिछले 4 साल से चांद के इर्द-गिर्द चक्कर लगा रहा है और अपना काम कर रहा है. अब चार साल के बाद जब विक्रम लैंडर फिर से चांद के पास पहुंचा है तब चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर एक्टिव हुआ है.

Related Articles

Back to top button