बीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा को बनाया प्रत्याशी

Lucknow: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव के लिए डॉ. दिनेश शर्मा को प्रत्याशी बनाया है. ऊपरी सदन की यह सीट बीजेपी सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर 15 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन वोटों की गिनती होगी.

ससे पहले दिनेश शर्मा योगी सरकार के पहले कार्यकाल में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इस बार उनके स्थान अपर ब्रजेश पाठक को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

12 जनवरी 1964 को लखनऊ में जन्में दिनेश शर्मा लखनऊ के लगातार दो बार मेयर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह लखनऊ विश्वविद्यालय में वाणिज्य के प्रोफेसर भी रहे हैं। दिनेश शर्मा को सबसे पहले साल 1987 में लखनऊ विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष के तौर पर चुना गया था। इसके बाद 1991 में प्रदेश बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया था। साल 1993 से 1998 तक बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रहे। बीजेपी सरकार बनने पर इन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान कर उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद साल 2006 में पहली बार दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर चुने गए थे।

उपचुनाव में तय मानी जा रही है जीत 

राज्यसभा में दिनेश शर्मा का चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। इस सीट पर 15 सितंबर को चुनाव होना है और मतगणना भी इसी दिन हो जायेगी। हालांकि विधानसभा और विधानभवन में भारतीय जनता पार्टी के पास प्रचंड बहुमत है इसलिए दिनेश शर्मा का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button