बैस्टिल डे परेड: फ्रांसीसी फाइटर जेट के साथ गरजे IAF के राफेल विमान, भारतीय सैन्य टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों के बुलावे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की फ्रांस की यात्रा पर पेरिस पहुंचे। इस दौरान दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह के तहत आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में शुक्रवार को राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। भारत की तीनों सेनाओं के एक दल ने इस परेड में हिस्सा लेकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर फ्रांसीसी लड़ाकू विमानों के साथ भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के राफेल लड़ाकू विमान भी ‘फ्लाईपास्ट’ में शामिल हुए।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘भारत, अपने सदियों पुराने मूल्यों से प्रेरित होकर, हमारे ग्रह को शांतिपूर्ण, समृद्ध और सतत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारत के 1.4 अरब लोग एक मजबूत और विश्वसनीय भागीदार होने के लिए फ्रांस के हमेशा आभारी रहेंगे। यह संबंध और भी मजबूत हों।’ मैक्रों ने ट्वीट किया, ‘विश्व इतिहास में एक दिग्गज, भविष्य में निर्णायक भूमिका निभाने वाला, एक रणनीतिक साझेदार, एक मित्र। हमें 14 जुलाई की परेड में अपने सम्मानित अतिथि के रूप में भारत का स्वागत करने पर गर्व है।’

‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर किया मार्चपास्ट

‘सारे जहां से अच्छा’ की धुन पर मार्च करते हुए भारत की तीनों सेनाओं के 269 सदस्यीय दल ने परेड में भाग लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से गुजरते समय भारतीय दल को सलामी दी, जहां वह मैक्रों, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठे हुए थे।

News Source Link:

 

Related Articles

Back to top button