तीसरा टेस्ट : भारत पारी और 202 रन से जीता, दक्षिण अफ्रीका का किया क्लीनस्वीप

रांची। भारत ने यहां मंगलवार को तीसरे व अंतिम टेस्ट के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को पारी और 202 रन से करारी मात दी। इसके साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी दूसरी पारी 132/8 रन से आगे बढ़ाई और टीम 48 ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई। मोहम्मद शमी ने 3, उमेश यादव व शाहबाज नदीम ने 2-2 और उमेश यादव व रविचंद्रन अश्विन ने 1-1 विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 162 रन पर ही ढेर हो गई थी। भारत ने पहली पारी 497/9 रन पर घोषित की थी।

Related Articles

Back to top button