7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 7 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी का फंकश्न चंडीगढ़ में होने वाला हैं। इंदरप्रीत कौर के साथ तलाक के बाद भगवंत मान अब दूसरी शादी डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करने जा रहे हैं। इनकी शादी समारोह की सारी रस्में सीएम आवास पर ही होंगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार शादी का समारोह काफी संक्षिप्त होगा, जिसमें बहुत कम लोग ही शामिल होंगे।6 साल पहले भगवंत मान का तलाक हो गया था. उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर और 2 बच्चे अमेरिका में रहते थे। पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे सीरत कौर मान (21) और दिलशान मान (17) भी शामिल हुए थे। पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर भी समारोह में शामिल हुई थी। भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर 2015 में अलग हो गए थे, जिसके बाद दंपति के बच्चे अपनी मां के साथ अमेरिका चले गए, जबकि मान पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए कड़ी मेहनत करते रहे। 2014 में इंद्रप्रीत लोकसभा चुनावों के लिए मान के अभियान की रीढ़ थीं और संगरूर के गांवों में उनके लिए प्रचार करती थीं, जहां से मान पहली बार आप सांसद चुने गये थे।

Related Articles

Back to top button