5 साल में पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस, मोदी बोले- पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को होना है। आखिरी चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपाध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं।

LIVE UPDATES…

मोदी ने कहा कि उन्होंने आखिरी व्यक्ति तक पहुंचने की मुहिम छेड़ी है। पिछली बार 17 मई को ईमानदारी की शुरूआत लगी थी। सट्‌टेबाजों को इससे बड़ा धक्का लगा।

-पीएम मोदी ने कहा कि मैं सीधे मध्यप्रदेश से यहां आया हूं। देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। ऐसा देश में बहुत कम हुआ है। लंबे समय बाद दोबारा देश में पूर्ण बहुमत किसी सरकार को मिलेगा। 

-अमित शाह ने कहा कि कुल 142 जनसभाओं को मोदी जी ने इस चुनाव में संबोधित किया है और 4 रोड शो किये। इन जनसभाओं में अनुमानित 1 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों के साथ नरेन्द्र मोदी जी ने संपर्क स्थापित किया है।

-शाह ने कहा कि देश के गरीब, किसान, महिला, गांव, शहर समाज के हर वर्ग को हमारी सरकार की 133 योजनाओं ने छुआ है। 133 योजनाओं के आधार पर देश में नई चेतना की जागृति हुई है।

-ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे।

-हमने 50 करोड़ गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया है। उन्हें आधारभूत सुविधाएं देकर एहसास दिया है कि देश के विकास में उनकी भी हिस्सेदारी है। हमने बूथ और शक्ति केंद्रों की रचना के साथ जितने चुनाव आए लगभग सभी में हमने सफलता प्राप्त की। 2014 में हमारे पास 6 सरकारें थीं आज हमारे पास 16 सरकारें हैं।

-मैं बहुत गर्व के साथ कह रहा हूं कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा परिश्रमी और विस्तृत चुनाव अभियान हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।

-शाह ने कहा कि भाजपा जनसंघ के समय से और भाजपा के बनने के बाद से संगठनात्मक तरीके से काम करने वाली पार्टी रही है। संगठन हमारे सभी कामों का प्रमुख अंग रहा है।

-भाजपाध्यक्ष शाह ने कहा कि ये चुनाव आजादी के बाद के चुनाव में भाजपा की दृष्टि से सबसे ज्यादा मेहनत करने वाला, सबसे विस्तृत चुनाव अभियान रहा है। इस चुनाव में हमारा अनुभव के अनुसार जनता हमसे आगे आगे रही है। मोदी सरकार फिर से बनाने के लिए जनता का उत्साह भाजपा से आगे रहा है

-देश के सम्मान को बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। पूरी दुनिया में भारत को एक शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। 

-भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत के साथ इन चुनावों में जीतेगी और सरकार बनाएगी। अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव सबसे विस्तृत चुनाव रहा है। हमने हर 15 दिन में एक योजना शुरू की। 

-भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने कहा आपको आश्चर्य जरूर हो रहा होगा। 
-पांच साल में पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button