265 उम्‍मीदवार और इन राज्यों को किया गया शामिल……… भाजपा की दोनों लिस्‍टों को मिलाकर

265 candidates and these states were included:265 उम्‍मीदवार और इन राज्यों को किया गया शामिल......... भाजपा की दोनों लिस्‍टों को मिलाकर

New Delhi: भाजपा ने आज अपने 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। ऐसे में अगर दोनों लिस्ट के कुल उम्मीदवारों की बात की जाए तो अब तक भाजपा ने 265 लोकसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा की तरफ से आज जारी की गई दूसरी लिस्ट में 2 टिकट दिल्ली से दिया गया है। राजधानी दिल्ली में कुल 7 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें 5 का ऐलान पहले ही भाजपा ने कर दिया था।  आज 2 बची लोकसभा सीटों से भी अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों सीटों पर इस बार कोई मौजूदा सांसद नहीं है। पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है।

मध्य प्रदेश की बात की जाए तो कांग्रेस की तरफ से जिस सीट पर नकुल नाथ को लड़ाया जा रहा है उसी सीट यानी छिंदवाड़ा से विवेक ‘बंटी’ साहू को भाजपा लड़ा रही है। दूसरी लिस्ट में कुल 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भाजपा ने किया है। इसमें छिंदवाड़ा सीट के अलावा, बालाघाट से भारती पारथी, उज्जैन (अजा) से अनिल फिजोरिया, धार (अजजा) से सावित्री ठाकुर और इंदौर से शंकर लालवानी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

कर्नाटक और महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा सीटों का ऐलान

भाजपा की दूसरी लिस्ट का मुख्य फोकस महाराष्ट्र औऱ कर्नाटक रहा। दोनों राज्यों से पार्टी ने 20-20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। महाराष्ट्र से दो काफी चर्चित चेहरों- नितिन जयराम गडकरी औऱ पीयूष गोयल को टिकट दिया गया है। जबकि, केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी को कर्नाटक धारवाड़ सीट से टिकट दिया गया है।

कर्नाटक में जिन औऱ बड़े नेताओं का नाम भाजपा की दूसरी लिस्ट में शामिल है उसमें तीन बार से सांसद रहे पीसी मोहन को बेंगलूरु सेंट्ल औऱ भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या को बेंगलूरु साउथ से टिकट दिया गया है।

उत्तराखंड से पूर्व मुख्यमंत्री भी लिस्ट में

उत्तराखंड की दो सीटों पर उम्मीदवार उतारने का आज भाजपा ने ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। अनिल बलूनी गढ़वाल से मैदान में उतर रहे हैं। बलूनी का मुकाबला कांग्रेस के गणेश गोदियाल से होगा।

गुजरात से 7 और दादर एवं नगर हवेली से 1 उम्मीदवार

गुजरात से 7 सीटों पर और तेलांगाना से 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई। वहीं दादर एवं नगर हवेली से एक सीट के लिए कलाबेन देलकर के नाम का ऐलान किया गया है। जबकि, त्रिपुरा से एक सीट के लिए पूर्व से महारानी कृति सिंह देबबर्मा को टिकट दिया गया है।

 हरियाणा से 7 उम्मीदवारों का ऐलान

हरियाणा से मनोहर लाल खट्टर के अलावा 6 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। अंबाला से बंतो कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, भिवानी-महेंद्रगढ़ से चौधरी घरमबीर सिंह, गुड़गांव से राव इंद्रजीत सिंह यादव औऱ फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट दिया गया है।

पहली लिस्ट में किसे कहां से मिला था टिकट?

पहली लिस्ट में सीटों के लिहाज से सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से 55 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। इसके बाद मध्य प्रदेश से 24, पश्चिम बंगाल से 20, राजस्थान से 15 औऱ गुजरात से भी 15 कैंडिडेट को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया था।

पहली लिस्ट में केरल से 12, वहीं असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से 11-1 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान हुआ था। इसके बाद तेलंगाना से 9, दिल्ली से 5, उत्तराखंड से 3 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

जम्मू कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से 2-2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया वहीं, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन औऱ दीव की लोकसभा सीटों के लिए पहली लिस्ट में 1-1 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया गया था।

पहली लिस्ट में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी से लगातार दूसरी बार टिकट दिया गया। वहीं, गुजरात के गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह के नाम का ऐलान किया गया।

बता दें कि वर्तमान समय में कुल 543 लोकसभा सीटों में 290 सीटों पर भाजपा के सांसद हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 48 सांसद हैं।

Related Articles

Back to top button