2003 में मनमोहन ने राज्यसभा कार्यवाही के दौरान की थी CAA की मांग? BJP ने जारी किया वीडियो

नई दिल्ली। कांग्रेस ने वर्ष 2003 में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) की मांग की थी, जिसके खिलाफ वह जोरदार तरीके से विरोध कर रही है? भाजपा ने गुरुवार को 2003 में राज्यसभा की कार्यवाही का एक संग्रह फुटेज जारी किया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सीएए के लिए अपील करते देखे जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, 2003 में डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। उन्होंने उन अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए उदार दृष्टिकोण रखने को कहा था, जो पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, पाकिस्तान में उत्पीडऩ का सामना कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम सिर्फ वही करता है..। वीडियो में सिंह भावनात्मक रूप से तर्क देते सुने जा रहे हैं, जब मैं इस विषय पर बोल रहा हूं, तो मैडम, मैं शरणार्थियों के साथ व्यवहार के बारे में कुछ कहना चाहूंगा।

हमारे देश के विभाजन के बाद बांग्लादेश जैसे देशों में अल्पसंख्यकों को उत्पीडऩ का सामना करना पड़ा है। यह हमारा नैतिक दायित्व है कि अगर हालात ने लोगों को हमारे देश में शरण लेने के लिए मजबूर किया है, तो इन दुर्भाग्यपूर्ण व्यक्तियों को नागरिकता देने का हमारा दृष्टिकोण अधिक उदार होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button