हरियाणा में आज PM मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी भरेंगे हुकार

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने जनता का समर्थन प्राप्त करने के लिए चुनावी रैलियां प्रारंभ कर दी है। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बल्लभगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नूह में, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह टोहाना, ऐलनाबाद, समालखा और नारनौंद में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज चार रैलियां करेंगे। शाह टोहाना, ऐलनाबाद, समालखा और नारनौंद में जनता के सामने अपनी सरकार की योजनाओं को सामने रखेंगे। राहुल गांधी नूंह में चुनावी रैली कर लोगों को कांग्रेस की तरफ आकर्षित करने का प्रयास करेंगे। विधानसभा चुनावों के लिए राहुल गांधी की यह पहली रैली है। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद कुमारी सैलजा, हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस रैली में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button