हमें नए भारत का निर्माण करना है-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार आज बजट सत्र मेें दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेगी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संदन को संबोधित करते हुए कहा है कि ये दशक भारत के लिए महत्वपूर्ण है, आजादी के 75 साल पूरे होंगे।
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संदन को संबोधित करते हुए कहा है कि ये दशक भारत के लिए महत्वपूर्ण है, आजादी के 75 साल पूरे होंगे। हमें नए भारत का निर्माण करना है, मेरी सरकार के प्रयासों से पिछले पांच वर्ष में इस दशक को भारत का दशक बनाने की नींव रखी जा चुकी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि पूज्य बापू का ग्राम स्वराज का सपना हो, नेहरू जी का आधुनिक भारत बनाने का सपना हो या फिर दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय का सपना हो, भारत का संविधान सपनों को पूरा करने में हमारा मार्गदर्शक है, हमारा संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है और उन्हें उनके कर्तव्यों के बारे में बताता है।
– इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। उनकी अगवानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लाेकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की।

Related Articles

Back to top button