हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालने वालों के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा में एक नया मोड़ आया है। हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। VHP, बजरंग दल (दिल्ली प्रांत) मुखर्जी नगर जिला, झंडेवालन के खिलाफ ये FIR दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में VHP के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि प्रेम शर्मा ने पुलिस प्रशासन से बिना इजाज़त लिए ये शोभा यात्रा निकाली थी। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच इस मामले में लगातार गिरफ्तारी कर रही है। हाल ही में पुलिस की टीम गोली चलाने वाले शख्स सोनू की गिरफ्तारी के लिए इलाके में पहुंची थी। वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर और फरार चल रहा है। पुलिस सोनू की साली को पूछताछ के लिए लेकर आई थी। इसके बाद स्थानीय महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं ने पुलिस की टीम पर ही पत्थरबाज़ी शुरू कर दी। इस घटना में एक इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी के पैर में भी चोट आई है। पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम शोभायात्रा के दिन गोली चलाते हुए आइडेंटिफाई हुआ था। इस दौरान पुलिस सोनू के परिजनों के पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आ रही थी। इस दौरान कुछ महिलाओं ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। मामला बढ़ता देख रैपिड एक्शन फोर्स की महिला टीम को इलाके में तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button