सोनिया-प्रियंका गांधी बोलीं, इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है देश

नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसरो के चंद्र मिशन चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2) की प्रशंसा की और कहा कि देश इसरो के वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इसरो ने 115 सफल अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया है, हम इसरो और उनके वैज्ञानिकों के कर्जदार हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि पूरे देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है, इसरो की पूरी टीम ने अद्भुत काम किया। सोनिया गांधी ने इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि एक दिन हम चांद पर जरूर पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button