सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी का ‘मीम’ बनाने वाली प्रियंका शर्मा को मिली राहत

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिए है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने वाली भाजपा कार्यकर्ता को छोड़ा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रियंका शर्मा को तुरंत रिहा कर दिया जाए। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर सुनवाई के दौरान कहा कि हम जमानत की अनुमति दे सकते हैं, लेकिन आपको बिना शर्त माफी मांगनी होगी। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका शर्मा के वकील एन. के. कौल को वापस बुलाया और अपने आदेश में संशोधन करते हुए माफी की शर्त को रद्द कर दिया गया है।
आपको बताते जाए कि प्रियंका शर्मा ने ट्विटर पर ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप इमेज को साेशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। यह फोटो असल में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के मेट गाला लुक को फोटोशॉप कर के बनाई गई थी। इसी को लेकर प्रियंका शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। प्रियंका शर्मा ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी।

Related Articles

Back to top button