सिंगर मीका सिंह की स्टाफ मेंबर ने की आत्महत्या

सिंगर मीका सिंह की स्टाफ मेंबर सौम्या जोएब खान ने आत्महत्या कर ली है। सौम्या की बॉडी मीका के अंधेरी वाले स्टूडियो में 3 फरवरी को मिली थी। पुलिस ने बताया कि सौम्या ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां खा ली जिससे उनकी मौत हो गई। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या डिप्रेशन में थी। रिपोर्ट के मुताबिक सौम्या की बॉडी मीका सिंह के स्टूडियो (मुंबई के अंधेरी वेस्ट में बंगला नं. 19) में मिली।

इंस्टपेक्टर पी भोसले ने बताया कि डिप्रेशन और परिवार में मतभेद की वजह से सौम्या स्टूडियो के पहले फ्लोर पर अकेले रहा करती थीं। साथ ही उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है। रात को 10:15 बजे जब कोई वर्कर फर्स्ट फ्लोर पर गया तो उन्होंने सौम्या को जमीन पर गिरा पाया। जिसके बाद सौम्या को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया मगर उनकी मौत हो चुकी थी। वह वर्कर ग्राउंड फ्लोर पर थे।

Related Articles

Back to top button