संजय गांधी की पुण्यतिथि पर मेनका और वरुण ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। आज 23 जून को संजय गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर बीजेपी सांसद (उनकी पत्नी) मेनका गांधी और बेटे वरुण गांधी ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। बता दे, संजय गांधी की मृत्यु 23 जून 1980 को दिल्ली में अशोक होटल के पीछे टू सीटर विमान के दुघर्टनाग्रस्त होने से हुई थी। संजय गांधी का जन्म 14 दिसम्बर 1946 को हुआ था। संजय गांधी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे और राजीव गांधी के छोटे भाई थे।
संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी और वरुण गांधी बीजेपी के सांसद हैं। संजय गांधी का जीवन कई तरह के उतार-चढ़ाव से भरा था। आपातकाल के समय उनकी भूमिका बहुत विवादास्पद रही। स्वभाव से सख्त और फैसले लेने में फायरब्रांड कहे जाने वाले संजय गांधी ने इंदिरा गांधी के साथ आपातकाल में बड़ी भूमिका निभाई।

संजय गांधी का जन्म 14 दिसम्बर 1946 को हुआ था। संजय की शुरूआती शिक्षा देहरादून के वेल्हम बॉयज स्कूल में हुई थी। संजय गांधी ने ऑटोमोटिव इंजिनियरिंग की पढ़ाई की और इंग्लैंड स्थित रॉल्स रॉयस (ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी) में 3 साल के लिए इंटर्नशिप भी की थी। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद एयरलाईन्स का पायलट लाइसेंस भी प्राप्त किया था।

Related Articles

Back to top button