श्रीलंका ने दिया द. अफ्रीका को पहला झटका

चेस्टर ली स्ट्रीट। श्रीलंका ने शुक्रवार को यहां जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने सातवें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम ने श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर सीमित कर दिया। श्रीलंका की ओर से कुशल परेरा और अविष्का फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वायन प्रीटोरियस और क्रिस मौरिस ने तीन-तीन विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका के 13 ओवर में 69/1 रन हो गए थे।

दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है जबकि श्रीलंका के लिए अभी भी कुछ उम्मीदें बची हुई हैं। इसकी पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर कर दिया।अपना दूसरा विश्व कप मैच खेल रहे प्रीटोरियस ने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंके और सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए। क्रिस मौरिस के हिस्से भी तीन विकेट लिए। मौरिस ने 9.3 ओवरों में 46 रन खर्च किए। कागिसो रबाडा ने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 36 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं। ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने एक विकेट लिया।

Related Articles

Back to top button