शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में गेट वे ऑफ इंडिया पर किया योग

आज पूरे देशभर में पांचवा इंटरनेशनल योग डे(International Yoga Day 2019) मनाया जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty) ने मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर योग किया। शिल्पा अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वह रोजाना एक्सरासइज और योगा करती हैं। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर योग करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह लोगों को स्वस्थ जीवनशैली बिताने के लिए प्रेरित करती हैं।शुक्रवार की सुबह शिल्पा शेट्टी ने पांचवा इंटरनेशनल योगा डे मना रही थीं। शिल्पा ने हजारों लोगों के साथ योगा किया। शिल्पा ने गुरुवार को भी हजारों लोगों के साथ सूरत में योगा किया था।

Related Articles

Back to top button