विक्रम लैंडर को डाला चांद के नजदीकी कक्षा में, अब मंजिल से 35 किलोमीटर दूर

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने बताया कि आज तड़के 3.42 बजे विक्रम लैंडर को चांद की सबसे नजदीकी कक्षा में डाल दिया। अब विक्रम लैंडर चांद से मात्र 35 किलोमीटर दूर ही है। करीब 45 घंटे बाद विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतर जाएगा। अब विक्रम लैंडर चांद के चारों तरफ 35 किमी की एपोजी और 101 किमी की पेरीजी वाली ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है। इसरो वैज्ञानिकों ने बताया कि विक्रम लैंडर बिलकुल ठीक है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर और ऑर्बिटर चांद के चारों तरफ करीब 2 किमी प्रति सेकंड की गति से चक्कर लगाने में जुटे हैं। चंद्रयान-2 तीन हिस्सों से मिलकर बना है – पहला- ऑर्बिटर, दूसरा- विक्रम लैंडर और तीसरा- प्रज्ञान रोवर।

Related Articles

Back to top button