वर्ल्ड बैंक ने किया भारत को तेजी से बढती हुई अर्थव्यवस्था बने रहने का दावा

वॉशिंगटन। विश्व बैंक ने बेहतर निवेश और निजी खपत के दम पर भारत को सबसे तेजी से बढती हुई प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बने रहने का दावा किया है। वर्ल्ड बैंक ने बताया कि आने वाले तीन साल तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.50 पर्सेंट रह सकती है। वर्ल्ड बैंक की यह रिपोर्ट नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए राहत लेकर आई है। क्योंकि केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आंकड़े सामने आने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विश्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की ग्रोथ 7.20 पर्सेंट रह सकती है। वर्ष 2021 तक भारत की आर्थिक वृद्धि दर चीन के 6 पर्सेंट की तुलना में डेढ़ पर्सेंट अधिक होगी।

Related Articles

Back to top button