वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का निधन, रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी (Ram Jethmalani ) का आज निधन हो गया हैं। वे 95 साल के थे। वे काफी चर्चित वकील रहे हैं। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक जताते हुए कहा है कि रामजेठमलानी के सबसे अच्छे पहलुओं में से एक उनके मन की बात कहने की क्षमता थी। उन्होंने बिना किसी डर के ऐसा किया। आपातकाल के काले दिनों के दौरान, उनकी स्वतंत्रता और सार्वजनिक स्वतंत्रता के लिए लड़ाई को याद किया जाएगा। जरूरतमंदों की मदद करना उनके व्यक्तित्व का एक अभिन्न हिस्सा था।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राम जेठमलानी के निवास पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू उनके निवास पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

राम जेठमलानी ने अंतिम सांसें अपने निवास पर ली । वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। वे राष्ट्रीय जनता दल से राज्यसभा के सांसद हैं। महाराष्ट्र से भाजपा के दो बार सांसद रह चुके हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहें। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव लडा था। राम जेठमलानी ने कई मशहूर केस भी लड़े थे। इनमें इंदिरा गांधी की हत्यारों का केस, डॉन हाजी मस्तान और हर्षद मेहता जैसे केस हैं।

Related Articles

Back to top button