रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन

कोरोना वायरस से संक्रमित रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार रात को नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 65 साल के थे। 11 सितंबर को सुरेश अंगड़ी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था और इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई मंत्रियों ने अंगड़ी के निधन पर दुख जताया है। मोदी ने कहा कि सुरेश अंगड़ी एक ऐसे असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बहुत मेहनत की।

अंगड़ी कर्नाटक के बेलगावी से चार बार लोकसभा के सांसद रहे थे। कोरोना के कहर से बीते कुछ महीनों में आम लोगों के साथ ही कई राजनेता भी संक्रमित हो चुके हैं और कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है।

Related Articles

Back to top button