रूस से भारत को अप्रैल 2023 में मिलेगा S-400 मिसाइल सिस्टम: सरकार

नई दिल्ली। भारत को रूस से S-400 मिसाइल तकनीक 4 साल बाद यानि अप्रैल 2023 तक मिलेगी। मंगलवार को रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा में यह जानकारी दी। श्रीपद नाइक ने बताया कि S-400 मिसाइल तकनीक के लिए रूस के साथ अक्तूबर 2018 में भारत की डील हुई है और रूस की तरफ से S-400 सिस्टम की डिलिवरी अप्रैल 2023 तक हो सकती है।

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन की अक्तूबर 2018 में हुई भारत यात्रा के दौरान भारत और रूस के बीच इस S-400 मिसाइल तकनीक के लिए करार हुआ है। इस मिसाइल तकनीक के लिए भारत और रूस के बीच 5.43 अरब डॉलर का करार हुआ है। मौजूदा समय में इस मिसाइल तकनीक को दुनिया की सबसे ताकतवर रक्षा प्रणाली समझा जाता है। भारत से पहले रूस इस मिसाइल तकनीक को बेचने के लिए चीन और तुर्की से करार कर चुका है और हाल ही में तुर्की को इसकी पहली खेप सौंप दी गई है।

Related Articles

Back to top button