राम माधव बोले, कांग्रेस का रिकॉर्ड तोडेगी BJP, 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी

अगरतला। भाजपा के महासचिव राम माधव ने कहा है कि भाजपा कांग्रेस का रिकॉर्ड तोड़ेगी और वह 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी। भाजपा नेता अगरतला में रवीन्द्र सतवार्षिकी भवन में पार्टी की विजय रैली को संबोधित करते हुए यह बात कही।
भाजपा नेता ने आगे कहा कि अगर कोई पार्टी है जो लंबे समय तक 1950 से 1977 तक सत्ता में रही है, वह है कांग्रेस ही है। मैं आपसे वादा करता हूं कि मोदी जी इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लंबा सफर तय करेगी। हमें बिलकुल विश्वास है कि भाजपा 2047 तक सत्ता में रहेगी, जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा। और राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में माैजूद है।

Related Articles

Back to top button