राज्यसभा उपचुनाव: नीरज शेखर होंगे यूपी से भाजपा उम्मीदवार

सपा छोड़कर हाल में भाजपा में शामिल होने वाले नीरज शेखर उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार हैं। नीरज शेखर पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी आंदोलन के बड़े नेता रहे चंद्रशेखर के बेटे हैं। उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया था।  बता दें कि नीरज शेखर हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। उन्होंने 2007 में अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था और बलिया से जीत हासिल की थी। 2009 में भी वह बलिया से चुनाव जीतकर सांसस बने थे।

Related Articles

Back to top button