राजनाथ सिंह सियाचिन के लिए रवाना, आतंक के खिलाफ तैयारी का लेंगे जायजा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सियाचिन ग्लेशियर और श्रीनगर के दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान वह जम्मू कश्मीर में आतंकवाद निरोधक अभियान का जायजा लेने के साथ ही पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर सुरक्षा तैयारियों का जायजा भी लेंगे। केंद्र में दोबारा मोदी सरकार के शपथ लेने के बाद रक्षा मंत्री बने राजनाथ पहली बार आधिकारिक दौर पर जम्मू कश्मीर जा रहे हैं।
राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद प्रथम बार यात्रा में सबसे पहले सियाचिन ग्लेशियर जाएंगे जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र कहा जाता है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह सियाचिन से श्रीनगर जाएंगे, जहां उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह और लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी उन्हें पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर सुरक्षा हालात के बारे में और आतंकवाद निरोधक अभियानों के बारे में जानकारी देंगे।

Related Articles

Back to top button