योगी ने राम मंदिर के लिए हर घर से ईंट मांगी, कहा- यह राष्ट्रीय मंदिर होगा

साहेबगंज/जामतारा (झारखण्ड)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए सोमवार को झारखण्ड के हर घर से ईंट मांगी। आदित्यनाथ ने चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पिछले 500 वर्षों में लाखों हिंदुओं ने अपना जीवन समर्पित किया है।उन्होंने कहा, ‘‘राम मंदिर महज कोई मंदिर ही नहीं होगा, बल्कि यह एक राष्ट्रीय मंदिर होगा जो भगवान राम की जन्मस्थली पर बनाया जाएगा। यह भारत की आत्मा होगी। यह मंदिर दुनिया में देश के लोकतंत्र और न्यायपालिका की मजबूती को प्रदर्शित करेगा।’

Related Articles

Back to top button