मॉब लिंचिंग पर बोले आजम खान, आजादी के बाद से मुसलमान हो रहे हैं शिकार

रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्‍ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान (Azam Khan) ने मॉब लिचिंग (Mob Lynching) की घटनाओं पर बड़ा हमला बोला है। आजम खान ने कहा कि मुसलमान 1947 के बाद भी सजा काट रहे हैं। अगर मुसलमान पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। मुसलमान यहां हैं तो हैं, सजा तो भुगतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज क्यों नहीं गए पाकिस्तान? उन्होंने इसे अपना वतन माना। अब उन्हें इसकी सजा तो मिलेगी और वो सहेंगे।

सपा सांसद आजम खान ने कहा कि 1947 में मुसलमान पाकिस्तान क्यों नहीं गए? ये मोलाना आजाद, पंडित जवाहर लाल नेहरू और सरदार पटेल से पूछिए क्योंकि इन लोगों ने मुसलमानों से वादे किए थे।

साथ ही उन्होंने ने कहा कि बापू (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी) की अपील पर मुसलमान पाकिस्तान नहीं गए थे। बापू ने मुसलमानों से कहा था कि ये देश तुम्हारा है, अगर बंटवारा बाकी के मुसलमान भी चाहते तो देश की ये शक्ल नहीं होती।

Related Articles

Back to top button