मुंबई में 129 स्थानों पर हुआ गणपति की 38 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन

मुंबई: गणपति उत्सव यूं तो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन मुंबई में इसे लेकर खास तरह का उत्साह देखने को मिलता है। देश की आर्थिक राजधानी का शायद ही कोई कोना हो जहां इस त्योहार में गणपति की प्रतिमा के दर्शन न होते हों। अनंत चतुर्दशी के साथ ही गुरुवार को गणपति उत्सव का समापन हो गया। पूरे मुंबई में निर्धारित 129 स्थानों पर 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि लोकप्रिय लालबाग के राजा सहित कई बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार सुबह तक जारी रहा।

चौपाटी के पास हुआ लालबाग के राजा का विसर्जन

24 घंटे में 38 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं का विसर्जन
बीते 24 घंटों में 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि विसर्जन के दौरान नगर निकाय का आपदा प्रबंधन दल, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी एस राहंगदले ने कहा कि विसर्जन के दौरान दमकल विभाग ने 300 से अधिक जीवनरक्षक तैनात किए थे। पड़ोसी जिले ठाणे में कुल 6,190 मूर्तियों का विसर्जन किया गया।

Related Articles

Back to top button