मालदीव दौरे के बाद आज श्रीलंका जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्‍ट्रपति सिरीसेना से करेंगे मुलाकात

दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद अपने दूसरे विदेशी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्रीलंका जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा काफी संक्षिप्‍त होगा। वे दोपहर बाद वापस भारत लौटेंगे, जहां वे तिरुपति बालाजी मंदिर के दर्शन करेंगे, साथ ही 5000 बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मालदीव का अपना दौरा समाप्‍त कर प्रधानमंत्री श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचेंगे। यहां पर वे श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि भारज श्रीलंका को आतंकवाद की लड़ाई में साथ देने का भरोसा दे सकता है।

अपने संक्षिप्‍त दौरे के बाद श्रीलंका से आज दोपहर बाद पीएम मोदी वापस भारत लौटेंगे। इसके बाद वे शाम को तिरूपति में बालाजी के दर्शन करेंगे। साथ ही तिरूपति में 5 हजार बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।

Related Articles

Back to top button