मानव संसाधन विकास मंत्री निशंक की डॉक्टरेट उपाधि पर उठे सवाल

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्रालय में डिग्री विवाद फिर उठ गया है। नए बने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कथित फेक डिग्री विवाद में खुद घिरते नजर आ रहे हैं। उन्हें श्रीलंका स्थित एक अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से दो-दो मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। जबकि यह विश्वविद्यालय श्रीलंका में पंजीकृत ही नहीं है।

आपको बताते जाए कि 90 के दशक में कोलंबो की ओपेन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने रमेश पोखरियाल निशंक को शिक्षा में योगदान के लिए एक डी लिट की डिग्री दी। इसके कुछ सालों बाद उन्हें एक और डी लिट डिग्री उसी विश्वविद्यालय से मिली। इस बार विज्ञान में योगदान के लिए उन्हें दूसरी डिग्री दी गई।
यह बात चौंकाने वाली सामने आई है कि यह विश्वविद्यालय श्रीलंका में न तो विदेशी और न ही घरेलू विश्वविद्यालय के तौर पर रजिस्टर्ड है। श्रीलंका के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

Related Articles

Back to top button