मां श्रीदेवी की डेथ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं जान्हवी कपूर, लिखा- आपको रोज याद करती हूं

मुंबई: श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने लोगों को स्तब्ध कर दिया था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी हमेशा के लिए इस दुनिया से चली गईं और दे गई ढेर सारी यादें। आज उस काले दिन को 2 साल हो गए। इंडिया की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई एक पारिवारिक शादी अटेंड करने गई थीं। जान्हवी कपूर शादी में नहीं जा पाई थीं वो यहां ‘धड़क’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। श्रीदेवी के निधन के दो साल होने पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मां के साथ की एक तस्वीर शेयर करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।जान्हवी कपूर गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं। जान्हवी इस फिल्म में फाइटर पायलट गुंजन सक्सेना का रोल प्ले कर रही हैं, जिन्हें सूर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं।

Related Articles

Back to top button