महाराष्ट्र में 48 सीटों पर मतगणना जारी, रुझानों में एनडीए को 44 पर बढ़त

मुंबई। लोकसभा की 542 सीटों के लिए 8000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। देशभर में मगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। महाराष्ट्र की बात करें तो यहां 48 सीटें हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 44, यूपीए 3 और अन्य 1 सीट पर आगे है।

महाराष्ट्र में जिन प्रतिष्ठित उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है, उनमें भाजपा के गोपाल शेट्टी, पूनम महाजन, मनोज कोटक, शिवसेना के गजानन कीर्तिकर, राहुल शेवाले, अरविंद सावंत, कांग्रेस के मिलिंद एम. देवड़ा, संजय निरूपम, एकनाथ गायकवाड़, प्रिया दत्त, उर्मिला मातोडकर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संजय दीना पाटिल हैं।

Related Articles

Back to top button