महाराष्ट्र में कल होगा फ्लोर टेस्ट, शिंदे गुट आज गोवा रवाना होगा

 महाराष्ट्र में सियासी संकट जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने 30 जून को स्पेशल सेशन बुलाया है। उन्होंने सीएम ठाकरे को फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। इसके अलावा एक खबर ये भी सामने आई है कि बागी नेता एकनाथ शिंदे कल यानी गुरुवार को मुंबई जाएंगे। वह फ्लोर टेस्ट में शामिल होंगे। आज शिंदे ने कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन भी किए हैं। फ्लोर टेस्ट के निर्देश के बाद उद्धव ठाकरे ने आज फिर कैबिनेट की बैठक बुलाई है। फ्लोर टेस्ट के आदेश को शिवसेना ने चुनौती दी है। शिवसेना की तरफ से सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट में उसका पक्ष रखेंगे। शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की। अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

Related Articles

Back to top button