महाराष्ट्र में करोड़ों रुपए का कड़कनाथ घोटाला सामने आया, चार गिरफ्तार

पुणे। महाराष्ट्र के कई जिलों के किसानों से कड़कनाथ मुर्गे की प्रजाति के व्यापार के नाम पर करोड़ों रुपए ठगने (Kadaknath chicken scam)का मामला सामने आया है। इसके बाद ग्रामीणों ने धाेखाधड़ी का मामला दर्ज करवा दिया है। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आपको बताते जाए कि कड़कनाथ मुर्गे की यह प्रजाति मध्य भारत के कुछ हिस्सों में खासतौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खासी लोकप्रिय है। इसके पोषण और चिकित्सकीय मूल्यों की वजह से जाना जाता है। इस प्रजाति का एक किलो चिकन 900 रुपए तक का बिकता है।
किसानों ने आरोप लगाया कि महारायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कड़कनाथ प्रजाति के चूजों की संख्या बढ़ाने और बाद में मुर्गों को खरीदने के कारोबार के नाम पर करोड़ों रुपए निवेश करवा दिया। रायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय सांगली में है।

Related Articles

Back to top button