महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार: अजित पवार बने डिप्टी सीएम, आदित्य ने भी ली शपथ

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में चल रही महा विकास अघाडी सरकार के मंत्रिपरिषद का आज पहला विस्तार हो गया। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर एक बजे विधान भवन (राज्य विधानसभा) में शुरू हुआ जहां कुल 35 मंत्रियों ने शपथ ली। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार (MVA) का गठन 28 नवंबर को हुआ था। कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और नितिन राउत, शिवसेना के एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई तथा राकांपा के जयंत पाटिल और छगन भुजबल ने 28 नवंबर को ठाकरे के साथ शपथ ली थी। महाराष्ट्र में मंत्री पद की अधिकतम संख्या 43 निर्धारित है। मंत्रिपरिषद में राज्य के कुल विधायकों में से केवल 15 प्रतिशत विधायकों को शामिल किया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्य हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव पूर्व के गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी के साथ बात बिगड़ने के बाद शिवसेना ने पिछले महीने कांग्रेस और NCP के साथ हाथ मिलाकर राज्य में सरकार बनाई थी।

इन विधायकों ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ:

1. अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी)
2. अशोक चव्हाण (कांग्रेस)
3. दिलीप वल्से पाटिल (एनसीपी)
4. धनंजय मुंडे (एनसीपी)
5. विजय वडेट्टीवार (कांग्रेस)
6. अनिल देशमुख (एनसीपी)
7. हसन मुश्रीफ (एनसीपी)
8. वर्षा गायकवाड़ (कांग्रेस)
9. राजेंद्र शिंगणे (एनसीपी)
10. नवाब मलिक (एनसीपी)
11. राजेश टोपे (एनसीपी)
12. केदार सुनील छत्रपाल (कांग्रेस)
13. संजय राठौड़ (शिवसेना)
14. गुलाब राव पाटिल (शिवसेना)
15. अमित देशमुख (कांग्रेस)
16. भूसे दादाजी (शिवसेना)
17. जितेंद्र आव्हाड (एनसीपी)
18. संदीपन भुमरे (शिवसेना)
19. बालासाहेब पाटिल (एनसीपी)
20. यशोमति ठाकुर (कांग्रेस)
21. अनिल परब (शिवसेना)
22. उदय सामंत (शिवसेना)
23. केसी पाडवी (कांग्रेस)
24. शंकर राव गडाख (निर्दलीय विधायक, शिवसेना समर्थित)
25. असलम शेख (कांग्रेस)
26. आदित्य ठाकरे (शिवसेना)

इन विधायकों ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ:

1. अब्दुल सत्तार (शिवसेना)
2. बंटी पाटिल (कांग्रेस)
3. शंभूराजे देसाई (शिवसेना)
4. बच्चू कडू (शिवसेना)
5. विश्वजीत कदम (कांग्रेस)
6. दत्तात्रेय भरणे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)
7. अदिति तटकरे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)
8. संजय बनसोडे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)
9. प्राजक्त तनपुरे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)
10. राजेंद्र पाटिल (शिवसेना)

Related Articles

Back to top button