महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP के 10, शिवसेना के 2 और RIP के 1 मंत्री ने ली शपथ

मुंबई। आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थिति को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। यहां रविवार को हुए कार्यक्रम में 8 कैबिनेट और 5 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली।

राज्यपाल विद्यासागर राव ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। 13 मंत्रियों में पूर्व नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल का नाम भी शामिल है। पाटिल पहले कांग्रेस के सदस्य थे। पाटिल लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे।
पाटिल के बेटे ने भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उनके अलावा मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार, डॉ. अनिल बोंडे, संजय कुटे, सुरेश खाड़े, योगेश सागर, अतुल साल्वे, परिणय फुके, बाला भेगड़े, जयदत्त क्षीरसागर, तानाजी सावंत, अशोक उईके और अविनाश माहेकर को कैबिनेट में जगह मिली है। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button