मनोहर पर्रिकर के बिना दिशाहीन हो गयी है गोवा सरकार: कांग्रेस

पणजी। गोवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रतापसिंह राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की अनुपस्थिति में राज्य सरकार दिशाहीन हो गयी है। पर्रिकर सात मार्च से ही अमेरिका में अपना इलाज करा रहे हैं। उससे पहले उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राणे ने सवाल किया कि क्या पर्रिकर को अपने लोगों पर भरोसा नहीं है कि उन्होंने अपने अधिकारों का बंटवारा नहीं किया है। यह बताते हुए कि उनका धैर्य अब समाप्त होने वाला है पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दिशाहीन हो गयी है। कोई त्वरित फैसला नहीं हो रहा है। महीनों गुजर गये हैं और हम पूरे धीरज के साथ इंतजार कर रहे हैं। राणे ने सवाल किया कि वह अपने ही लोगों पर भरोसा क्यों नहीं कर सकते हैं ? हम पिछले ढाई महीनों से बिना नेता के हैं।


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/tarunrat/public_html/wp-includes/functions.php on line 5427