भगवान जगन्नाथ का हो रहा है उपचार, मक्खन में दी जा रही है औषधि

उज्जैन। भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा के बाद से बीमार हैं। इसलिए भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में उन्हें उपचार दिया जा रहा है। भगवान को सुबह 8.30 बजे काढ़ा और भोग में अंकुरित मूंग के साथ गुड़ से बनी मिठाई परोसी जा रही हैं। इसके साथ ही मक्खन में औषधियां भी दी जा रह है।

पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया धार्मिक कथा के अनुसार स्नान यात्रा में ठंडे जल से स्नान कराने की वजह से भगवान को सर्दी लग जाती है और वे बीमार हो जाते हैं। भगवान के स्वास्थ लाभ के लिए नियमित उपचार जारी है। सुबह पुजारी गुड़, सौंफ, दालचीनी, लोंग तथा काली मिर्च के मिश्रण से काढ़ा तैयार कर भगवान को अर्पित करते हैं। दोपहर 12 बजे तथा रात्रि 8.30 बजे भोग में मक्खन के साथ औषधि दी जा रही है।

भोजन में अंकुरित मूंग तथा गुड़ से बनी मिठाई को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाता है। भक्तों को प्रसाद रूप में वितरण कर रहे काढ़ा भगवान जगन्नाथ को अर्पित काढ़ा अनंत गोपाल प्रभु भक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित कर रहे हैं। उपचार के चलते भगवान एकांतवास में हैं। भक्तों को फिलहाल भगवान के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। लेकिन श्रद्धालु प्रसाद लेने अवश्य मंदिर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button