भगवंत मान 16 मार्च को लेंगे पंजाब के CM पद की शपथ, 13 को केजरीवाल के साथ अमृतसर में रोड शो करेंगे

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पंजाब के CM उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। वे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे। इससे पहले आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बता दें कि, पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी के खाते में 92 सीटें आईं हैं। भगवंत मान धुरी सीट से 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

बता दें कि, ‘आम आदमी पार्टी’ के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान ने एलान किया है कि वे शहीद भगत सिंह के खटकडकलां गांव में 16 मार्च को सीएम पद की शपथ लेंगे, इसके लिए वहांशहीद भगत सिंह के खटकडकलां गांव में तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां शपथ ग्रहण समारोह को लेक काम तेज़ी से चल रहा है। तैयारियों में जुटे लोगों के मुताबिक, इस जगह पर तकरीबन 25 हज़ार लोगों के बैठने की तैयारी की जा रही है। शनिवार शाम तक ये तैयारी पूरी भी कर ली जाएगी। एक बड़ा स्टेज और थोड़ी दूरी पर हैलीपैड तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP)  के विधायक दल की बैठक आज शाम चंडीगढ़ में होगी। नवनिर्वाचित विधायक सर्वसम्मति से सीएम उम्मीदवार भगवंत मान को अपना नेता चुनेंगे। इससे पहले मान ने शुक्रवार को दिल्ली जाकर आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मान ने केजरीवाल को शपथ ग्रहण का न्योता भी दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया भी साथ थे। मान के साथ आए नेताओं का भी केजरीवाल ने उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button