बाहुबली MLA अनंत सिंह घर के पिछले गेट से फरार, गिरफ्तार करने गई थी पटना पुलिस

पटना। बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार देर रात पटना पुलिस उनके सरकारी आवास पहुंची। सूचना मिलने पर अनंत सिंह अपने आवास के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। पुलिस ने अनंत सिंह के सरकारी आवास से छोटन को गिरफ्तार कर लिया है।छोटन विधायक अनंत सिंह का करीबी माना जाता है। छोटन बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार था। छोटन सिंह पर 22 हत्या के मामले भी हैं।

ग्रामीण एसपी कांतेश मिश्रा और सिटी एसपी सेंट्रल विनय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस उनके घर पहुंची, तो घर का दरवाजा बंद था।पुलिस किसी तरह घर के अंदर दाखिल हुई, लेकिन घर के अंदर का दरवाजा भी मिला है। इसके लिए पुलिस को तीस मिनट तक इंतजार भी करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button