बंगाल में एक और BJP कार्यकर्ता को गोली मार कर हत्या, TMC पर लगा अरोप

कोलकाता। बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हसनाबाद में भाजपा के एक और कार्यकर्ता को गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, अमलानी पंचायत में 42 वर्षीय महिला भाजपा कार्यकर्ता सररस्वती दास पर गुरुवार रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी है। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों पर हत्या का करने का अरोप लगाया है।

लोकसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल राजनीतिक हिंसा के दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अबतक लगभग 10 राजनीतिक कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई है।इस बावत गुरुवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने राज्य के प्रमुख चार राजनीतिक दलों की बैठक भी बुलाई थी। लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला।

Related Articles

Back to top button