प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो प्रमुख को गले लगाकर हौसला बढाया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी (Prime Minister Narendra Modi ) ने आज इसरो प्रमुख के. सिवन (ISRO Chief K Sivan)गले लगाकर पीठ थपथपाई और हौसला बढ़ाया। आपको बताते जाए कि चांद्र से 2.1 किलोमीटर दूर पहले चंद्रयान-2 से संपर्क टूट गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी इसरो मुख्यालय में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का शनिवार सुबह हौसला बढ़ाने बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय पहुंचकर संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी इसरो मुख्यालय से जाने लगे तो इसरो चीफ के. सिवन पीएम मोदी के लगे लगकर रोने लगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बडे भाई की तरह गले लगाकर इसरो चीफ की पीठ थपथपाई और हौसला बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button