पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का निधन, PM मोदी ने शोक प्रकट किया

बेंगलुरु। कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के प्रमुख श्री विश्वेश तीर्थ स्वामीजी का रविवार को निधन हो गया। मठ के सूत्रों ने बताया कि वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने बताया कि दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक गुरुओं में से एक, 88 वर्षीय स्वामी जी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के चलते कुछ दिन पहले मनिपाल स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार सुबह उनका निधन हो गया।कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। वह पेजावर मठ के 33वें प्रमुख थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अध्यात्म और सेवा के शक्तिपुंज, उन्होंने अधिक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के लिए लगातार काम किया। ओम शांति।’’

Related Articles

Back to top button