निर्भया के दोषियों को फांसी में देरी के लिए भाजपा ने बताया आप सरकार को जिम्मेदार

नई दिल्ली। भाजपा ने निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी के लिए अरविंद केजरीवाल की सरकार को जिम्मेदार ठहरा दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि न्याय में देरी के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार की ढिलाई के कारण दोषियों की फांसी में देरी हो रही है। आप सरकार निर्भया के दोषियाें के साथ सहानभूति रखती है।

केन्द्रीय मंत्री जावड़ेकर ने कहा कि पिछले 2.5 साल में दिल्ली सरकार ने दोषियों को दया याचिका दाखिल करने के लिए नोटिस क्यों नहीं दिया? जावड़ेकर ने आगे बताया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जो सरकार है, उनकी लापरवाही के कारण वह फांसी पर नहीं लटक सकें। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील 2017 में ही निरस्त कर दी थी। उनको फांसी की सजा दी थी। एक प्रक्रिया होती है, जिसके तहत तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस देना पड़ता है कि आपको क्या याचिकाएं देना है।

Related Articles

Back to top button