दोनों देशों के बीच बातचीत से ही रास्ता निकलेगा और फौरन ये युद्ध विराम होना चाहिए-पीएम मोदी

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच पीएम मोदी (PM Modi) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस युद्ध पर कहा है कि दोनों देशों के बीच बातचीत से ही रास्ता निकलेगा और फौरन ये युद्ध विराम होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि युद्ध में हुई मानवीय क्षति से भारत दुखी है। इस युद्ध में कोई विजयी नहीं होगा। भारत शांति की अपील करता है। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध से दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। जंग से दुनिया में मानवीय संकट पैदा हुआ है। पीएम ने बताया कि उन्होंने यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी थी।

Related Articles

Back to top button