देश के नए आर्मी चीफ होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे

नई दिल्ली: लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे भारत के अगले थलसेनाध्यक्ष होंगे। पांडे सेना के वर्तमान उप-प्रमुख हैं और वह जनरल एम.एम. नरवणे की जगह लेंगे जो इस महीने के अंत तक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। बता दें कि लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे पहले इंजीनियर होंगे, जो भारतीय सेना की कमान संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी 37 साल की सेवा में ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन पराक्रम में सक्रिय भाग लिया है।

केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ”सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।” 30 अप्रैल को लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को भारतीय सेना की कमान सौंपी जाएगी।

Related Articles

Back to top button