दिल्ली में PM मोदी ने आइकॉनिक वीक का किया उद्घाटन, जन समर्थन पोर्टल की भी शुरुआत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालयों के आइकोनिक वीक समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ‘जन समर्थ पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि- ”आज यहां रुपये की गौरवशाली यात्रा को भी दिखाया गया। इस सफर से परिचित कराने वाली डिजिटल प्रदर्शनी भी शुरू हुई और आजादी के अमृत महोत्सव के लिए समर्पित नए सिक्के भी जारी हुए। ये नए सिक्के देश के लोगों को निरंतर अमृतकाल के लक्ष्य याद दिलाएंगे और उन्हें राष्ट्र के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करेंगे।

आगे प्रधानमंत्री ने कहा-”बीते वर्षों में वित्त मंत्रालय और कॉरपोरेट मंत्रालय ने अपने कार्यों के द्वारा सही समय पर सही निर्णयों के द्वारा अपनी एक लीगसी बनाई है, एक बेहतरीन सफर तय किया है। आप सभी इस विरासत का हिस्सा हैं। देश के आम जन के जीवन को आसान बनाना हो या देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करना हो, बीते 75 वर्षों में अनेक साथियों ने इसमें बहुत योगदान दिया है।”

जन समर्थन पोर्टल की शुरुआत

पीएम मोदी ने क्रेडिट लिंक्ड सरकारी योजनाओं के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ‘जन समर्थ पोर्टल’ का शुभारंभ भी किया। जन समर्थन पोर्टल अलग-अलग योजनाओं को एक ही मंच उपलब्ध कराएगा। यह अपने आप में पहला ऐसा पोर्टल होगा जो लाभार्थियों को ऋणदाताओं से जोड़ेगा। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सभी योजनाओं को एक मंच पर लाकर उसका लाभ नागरिकों को देकर, सभी योजनाओं की पहुंच को डिजिटल माध्यमों से और आसान बनाना है। आठ जून को भारत में प्रतिभूति बाजार के विकास पर एक वृत्तचित्र जारी किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन 11 जून 2022 को राष्ट्रीय सीमा शुल्क और GST संग्रहालय, दरोहर, जब्त किए गए सामान, प्राचीन वस्तुओं और सीमा शुल्क विरासत की एक श्रृंखला को प्रदर्शित करता है, राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button