दिल्ली में भीषण ठंड का दौर जारी, 22 साल बाद सर्दी की सबसे लंबी अवधि

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को भी भीषण ठंड का दौर जारी है। सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले और बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में 1997 के बाद से दिसंबर महीने में अब तक का सबसे लंबा और बेहद ठंडा दिन दर्ज किया गया है।

विभाग ने यह भी कहा कि जबकि दिल्ली ने दिसंबर 1997 में भीषण ठंड वाले 17 दिन देखे थे, इस बार लगातार भीषण ठंड वाले 10 दिन दर्ज किए गए हैं। आईएमडी ने आगे कहा कि इससे पहले, दिसंबर 2014 में, दिल्ली में लगातार आठ दिनों तक भीषण ठंड जारी रही थी। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि बुधवार को ठंड बनी रहेगी और बाद में दिन में और ज्यादा ठंड बढऩे से स्थिति और बिगड़ेगी।

आईएमडी ने कहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button