डिप्टी CM का तंज, मायावती ने अपने भतीजे अखिलेश यादव काे दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि अब आने वाले लगभग 50 सालों तक उप्र में सपा, बसपा और कांग्रेस का भविष्य नहीं दिखाई देता। यह बात उपमुख्यमंत्री मौर्य रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पिछड़ा वर्ग द्वारा अयोजित सांसदों के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कही।

उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि जिन लोगों ने 64 सीटें जिताई, ये 64 नहीं, बल्कि 80 की 80 मैं समझता हूं। हमने सपा, बसपा, कांग्रेस का शासन देखा, लेकिन भाजपा ने जितना सम्मान पिछड़े वर्ग को दिया है, उतना किसी ने नहीं दिया। पिछड़ा वर्ग केवल सम्मान का भूखा है, सम्मान के बदले जान देने में भी वह पीछे नहीं हटता। कांग्रेस, बसपा, सपा ने कभी सम्मान नहीं दिया। इसीलिए आने वाले 50 सालों तक यहां सपा, बसपा और कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button